जलभराव से जूझ रहे 14 वार्डों के निवासी

बरेली। वार्ड 14 के ब्रह्मपुरा और संजय नगर क्षेत्र में पिछले 4 से 5 माह से गंभीर जलभराव की समस्या बनी हुई है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने और संजय नगर की जल निकासी पाइप लाइन बंद किए जाने से परेशान क्षेत्रवासियों ने बुधवार को नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर समस्या के स्थायी समाधान की मांग की। बुधवार को क्षेत्र के लोग नगर निगम पहुंचे। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि रेजीडेंसी गार्डन कॉलोनी के लोगों द्वारा संजय नगर की जल निकासी पाइप लाइन बंद किए जाने के कारण पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। लंबे समय से जलभराव की समस्या बने रहने के बावजूद इसका स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। सुखदेव शर्मा, दिनेश, सूरजभान और बब्बू पटेल का कहना है कि जलभराव के कारण क्षेत्र के लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं। बच्चों को स्कूल आने-जाने में दिक्कत होती है,वहीं बुजुर्गों के आवागमन में भी परेशानी आती है। लंबे समय तक पानी भरा रहने से जनस्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बनी हुई है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने कहा कि शिकायतकर्ताओं की समस्या का समाधान कराया जा रहा है।।

— बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *