55 घंटे के लॉकडाउन में विलंब से चलेंगी रोडवेज की बसें

बरेली। 55 घंटे के लॉकडाउन के दौरान रोडबेज बसों का संचालन यात्रियों की संख्या को देखते हुए शुरू किया जाएगा। सवारियों की तादाद ठीक होने तक बसें स्टैंड पर ही खड़ी रहेंगी। जिससे बसें अपने निर्धारित समय से न चल कर उससे कुछ देरी से चलेंगी। शासन की ओर से कोरोना संक्रमण के फैलने पर पाबंदी लगाने के लिए शुक्रवार की रात्रि से सोमवार की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लगाया गया है। शनिवार व रविवार को लॉकडाउन होने की वजह से लोगों का अपने अपने घर से निकलना काफी कम रहता है। जिस वजह से काफी मजबूरी में की लोग सफर करने के लिए निकलते हैं। अपर क्षेत्रीय प्रबंधक रोहिलखंड डिपो चीनी प्रसाद का कहना है कि लॉकडाउन होने की वजह से रोडवेज बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या काफी कम रहती है। अधिकांश बसों में 10 से 25 सवारियां ही रहती हैं। जिस वजह से बसों में इनकम तो दूर बस का खर्चा तक नहीं निकल पाता है। उनका कहना है कि अभी तक बरेली से दिल्ली रूट पर बस अच्छी आमदनी देती थी लेकिन लॉकडाउन के दौरान दिल्ली रूट पर भी 18 से 26 सवारियां ही मिल रही है। इतनी कम सवारियां मिलने से बस के डीजल का खर्चा नहीं निकल पा रहा है। अब यात्रियों की संख्या को देखते हुए कम से कम एक घंटा या डेढ़ घंटे की देरी से बस का संचालन किया जाएगा। ऐसा ही सभी रूटों पर शनिवार और रविवार को किया जाएगा। सोमवार से लॉकडाउन खत्म होने पर बसों का संचालन पूर्व की भांति किया जाएगा।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।