लॉकडाउन: शहर में लॉकडाउन सूचना से मचा हड़कंप, अधिकारियों ने सिरे से नकारा

बरेली। शहर में गुरुवार को 170 कोरोना संक्रमित मिलने के बाद शहर में जगह-जगह हॉटस्पॉट जिला प्रशासन द्वारा बनाया जा रहा है। इसी को लेकर खुराफाती तत्वों ने शहर भर में 21 दिन का लॉकडाउन लगाए जाने की अफवाह फैला दी। जिसके बाद अधिकारियों से लेकर आम आदमी तक सबके फोन घनघनाने लगे। लोगों में इससे हड़कंप मच गया। इस बाबत सीओ द्वितीय अशोक कुमार सिंह ने बताया कि लॉकडाउन लगाए जाने के बाद कोरी अफवाह है। पुलिस प्रशासन सिर्फ उन जगहों को ही हॉटस्पॉट बनाकर 21 दिन के लिए बंद कर रहा है। जहां कोरोना संक्रमित लोग मिले हैं। कोरोना संक्रमित मिलने वाली जगह से दोनों ओर ढाई सौ मीटर का एरिया पूरी तरह से सील कर दिया गया है। बताते चलें कि गुरुवार को शहर में हुए कोरोना विस्फोट ने लोगो को चौंका दिया है और बरेली में गुरुवार को हुई छह मौते मिलाकर जिले में मौतों का आंकड़ा 45 तक पहुंच गया है। जिससे लोगों में भय का माहौल है। इसी भय के माहौल में शुक्रवार को अचानक बाजार बंद कराकर लॉकडाउन लगवाने की अफवाहों का बाजार गर्म हो गया था। बाद में अफसरों ने लॉकडाउन लगाने की बात को सिरे से खारिज कर दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।