20 हजार रुपये से अधिक टैक्स वालों को नगर निगम ने किया नोटिस जारी

बरेली। नगर निगम के दायरे मे आने वाले ऐसे लोग जिन पर बीस हजार या उससे अधिक टैक्स बकाया है, उन्हें चेतावनी नोटिस भेजे गए है। 22 मार्च तक बकाया जमा न करने पर सीलिंग की कार्रवाई की जा सकती है। चेतावनी के बाद छोटे बकाएदार कर विभाग में तैनात अफसर कर्मचारियों के पास टैक्स सही कराते देखे जा रहे है। शासन ने नगर निगम को इस बार 68 करोड़ टैक्स वसूली का लक्ष्य दिया है। जो 31 मार्च तक पूर्ण करना है। वार्षिक सत्र के आखिरी पड़ाव में नगर निगम को बीस करोड़ के करीब राजस्व प्राप्त करना है। जिस कारण बड़े बड़े बकाएदारों के अलावा अब बीस हजार तक बकाएदारों को नोटिस भेजकर जमा कराने का दवाब बनाया जा रहा है। छोटे बकाएदारों को होली के त्योहार पर टैक्स जमा कराना मुश्किल हो रहा है। जिस कारण अधिकांश बकाएदार संबंधित कर्मचारियों से टैक्स कम कराने की गुहार लगाते देखे जा रहे है। टैक्स कम कराने की जुगत मे बकाएदार नगर निगम मे तैनात अफसर कर्मचारियों के पास चक्कर लगा रहे है। सुभाषनगर के श्यामसिंह ने बताया कि उनका टैक्स 38 हजार रूपए आया है जो अधिक है। संशोधन कराने के लिए दो दिन से चक्कर लगा रहे है। वहीं कुंवरपुर की मीना देवी ने बताया उनके दो कमरे का मकान है निगम ने उनके घर पर 47 हजार का टैक्स भेज दिया है जो बहुत अधिक है। पता करने के बाद सभी कागज लेकर आने की बात की जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।