राज्यसभा टिकट पर घमासान, भाजपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने लिखा ‘टाटा बाय बाय’

बरेली। भाजपा की ओर से राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद आंवला के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने अपनी फेसबुक वॉल पर ‘टाटा बाय बाय’ लिखकर एक पोस्ट डाली है। इस पोस्ट के बाद उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र कश्यप भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल होने का फैसला ले सकते है। आपको बताते हैं कि धर्मेंद्र कश्यप काफी समय से समाजवादी पार्टी के संपर्क में हैं। वह अपनी बेटी को भी दातागंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाना चाहते हैं। उनकी इस पोस्ट पर सोशल मीडिया पर तमाम टिप्पणियां आ रही हैं। हालांकि उन्होंने अपने सभी फोन नंबर स्विच ऑफ कर रखे हैं। विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में राजनीतिक उठापटक देखने को मिल सकती है। बरेली जिले के कई सत्ताधारी नेता राज्यसभा जाने का सपना देख रहे थे। राज्यसभा से प्रदेश के आठों प्रत्याशी की घोषणा के बाद इन नेताओं को झटका लगा है। बरेली से कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह व पूर्व सांसद संतोष गंगवार की बेटी श्रुति गंगवार को टिकट मिला है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी आलाकमान पूर्व सांसद को मनाने में असफल रहा तो बड़ा फेरबदल हो सकता है। फिलहाल सियासी सरगर्मी तेज हो गई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *