13 वरिष्ठ आईएएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, शम्भू कुमार बने बरेली के नए मंडलायुक्त

लखनऊ, बरेली। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 13 वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। नई तैनाती सूची में मंडलायुक्त, सचिव, प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। कुछ अधिकारियों को उनके मौजूदा पद के साथ अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। शासन के आदेश के अनुसार अनिल ढींगरा को मंडलायुक्त गोरखपुर के पद से हटाकर उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद का आवास आयुक्त बनाया गया है। इसके साथ उन्हें निदेशक, नगर भूमि सीमांकन, उत्तर प्रदेश तथा सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इन्द्र विक्रम सिंह, जो सचिव कृषि, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग तथा निदेशक, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, को मंडलायुक्त गोरखपुर बनाया गया है। वहीं रविंद्र, प्रमुख सचिव कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग को वर्तमान पद के साथ निदेशक, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वैभव श्रीवास्तव, प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ को मंडलायुक्त बस्ती की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं प्रकाश बिंदु, सचिव गृह एवं सतर्कता विभाग को प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ नियुक्त किया गया है। भूपेंद्र एस. चौधरी, मंडलायुक्त बरेली को सचिव, प्रशासनिक सुधार विभाग बनाया गया है। उनके स्थान पर शंभू कुमार, प्रबंध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को मंडलायुक्त बरेली की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. लोकेश एम, सचिव लोक निर्माण विभाग को मंडलायुक्त प्रयागराज बनाया गया है। वहीं प्रयागराज की मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल को श्रमायुक्त, उत्तर प्रदेश के पद पर तैनाती दी गई है। संदीप कुमार, सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, प्रयागराज को प्रबंध निदेशक, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुष्प राज सिंह, सचिव, गोरखपुर विकास प्राधिकरण को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नोएडा बनाया गया है। वहीं नोएडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सतीश पाल को विशेष सचिव, गन्ना विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा डॉ. बलकार सिंह, आवास आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद, निदेशक नगर भूमि सीमांकन तथा सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण बनाया गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *