बरेली। श्रावण मास के चौथे सोमवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अलखनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अन्य नाथ मंदिरों का भी जायजा लिया। डीएम ने परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्थाओं को देखा। अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहें। किसी भी समस्या की जानकारी मिलते ही उसका तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा। इस दौरान अपर जिलाधिकारी नगर अविनाश त्रिपाठी, अपर नगर मजिस्ट्रेट आलोक कुमार, संबंधित विभागों के अधिकारी और मंदिर के पुजारी मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
