कमिश्नर ने बच्चों को बताए कामयाबी के गुर, बच्चों संग किया भोजन

नवाबगंज, बरेली। मंडलायुक्त शम्भू कुमार ने तहसील नवाबगंज के अधकटा नजराना गांव स्थित मंडल के अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण कर विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अवस्थापना सुविधाओं, मेस प्रबंधन, कक्षाओं में पठन-पाठन, छात्रावास और विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को शिक्षा एवं सुविधाओं में और सुधार के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने कक्षा में पढ़ रहे बच्चों से संवाद कर उन्हें किसी भी विषय को तैयार करने, दोहराने और नियमित अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्वयं बच्चों के पढ़ने की विधि बताई गई और उसमें प्रत्येक अध्याय के बाद दिए गए अभ्यास के प्रश्नों को करने के डायग्राम को समझकर उसे बनाने और पढ़ाई में उसके महत्व को बताया। उन्होंने बच्चों से विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी भी ली और कहा कि शिक्षा का स्तर और बेहतर बनाया जाए। शिक्षकों को निर्देश दिए कि इंटरएक्टिव पैनल का अधिकाधिक उपयोग कर शिक्षण को प्रभावी बनाया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेस में अतिरिक्त पंखे लगवाने, कैंटीन भवन को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से संचालित कराने तथा सभी छात्रावासों में अभिभावकों से बातचीत के लिए दूरभाष की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को विद्यालय में 24 घंटे निर्वाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया। कलाकक्ष और संगीत कक्ष का निरीक्षण करते हुए उन्होंने बच्चों के वहुआयामी विकास के लिए आवश्यक सामग्री समय से उपलब्ध कराने तथा एक्सपोजर विजिट कराने पर जोर दिया। इसके बाद मंडलायुक्त ने बच्चों के साथ मेस में बैठकर भोजन किया और परिसर में पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर अनुराग मिश्र उपश्रमायुक्त, एसडीएम नवाबगंज सचिन यादव, प्रधानाचार्य विनोद कुमार पाण्डेय, प्रशासनिक अधिकारी गजेन्द्र सिंह और श्रम प्रवर्तन अधिकारी विवेक त्रिवेदी उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *