हीरसिंह राजपुरोहित बाली विधानसभा से भाजपा के प्रबल दावेदार

बाली/राजस्थान- पिछले25 वर्षों से संगठन को समर्पित एडवोकेट हीरसिंह राजपुरोहित आगामी विधानसभा चुनावों में बाली विधानसभा से भाजपा के प्रबल दावेदार है। राजपुरोहित ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से बाली विधानसभा(120 ) से उन्हें प्रत्याशी बनाये जाने की मांग की है।
एडवोकेट हीरसिंह राजपुरोहित देसूरी वकील मण्डल के चार बार अध्यक्ष रह चुके है एवम पूरे क्षेत्र में विधिक साक्षरता व विधिक सहायता हेतु समर्पित रहते हैं। राजपुरोहित मादा गांव के सरपंच के साथ पाली जिला सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े राजपुरोहित का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मे भी अतुल्य योगदान रहा है।
इसके अलावा दो बार भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के साथ साथ भाजपा प्रदेश कार्य समिति के भी सदस्य रह चुके है।
पिछले दो कार्यकाल से भाजपा विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी है तथा भाजपा विधि प्रकोष्ठ के महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी भी है। विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमो के द्वारा आमजन से जुड़े हुए हैं एवम मतदाता पर उनकी अच्छी पकड़ है।
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश भर में प्रबल मांग उठ रही है कि इस बार चेहरे बदल पार्टी के लिए समर्पित व्यक्ति को टिकट मिलना चाहिए। इस बार प्रदेश भर में कार्यकर्ता का कहना है कि पार्टी जीतती है उम्मीदवार नही।
हर क्षेत्र में पार्टी के लिए कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति को टिकिट मिलना ही चाहिए। यदि पार्टी आलाकमान चेहरे बदलने की योजना पर मुहर लगाते है तो बाली विधानसभा से राजपुरोहित को टिकिट मिलना तय है क्योंकि वर्तमान मे बाली विधानसभा पर विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत का करीब 17 वर्षो से कब्जा रहा है। यदि चेहरे बदले जाते है तो इस क्षेत्र में हीरसिंह राजपुरोहित पार्टी के लिए मजबूत प्रत्याशी साबित हो सकते है, और भाजपा को अच्छी जीत दिला सकते है।

पत्रकार दिनेश लूणिया सादड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।