हिन्दू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या पर जिले में दंगे का माहौल: आक्रोशित लोगों ने निकाला मार्च

हरदोई – हिन्दू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या पर जिले के युवाओं में व संघ के लोगों में भी आक्रोश व्याप्त है।जिसके चलते आज सैकड़ों युवाओं ने पैदल मार्च निकाल कर संघ के कार्यकर्ताओं ने नारे बाज़ी की व हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

हरदोई जिले में भी प्रदेश की भांति आज हुई हिन्दू संघ के राष्टीय अध्यक्ष की हत्या की वारदात से संघ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया व मार्च निकाला।हिन्दू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की दिनदहाड़े हुई गोली मार कर हत्या के विरोध में आज सैकड़ों लोग सड़क पर उतरे और नारे बाज़ी की।वहीं इस दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात से एक समुदाय के लोगों में काफी रोष व्याप्त है तो लोग दंगा फसाद करने की रणनीतियां भी तैयार करने लगे हैं।आज शाम जिले की सड़कों पर व मुख्य चौराहों पर पार्टी के लोगों ने जम कर उत्पात मचाया व सरकार पर अनदेखी व लचर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम होने जैसे संगीन आरोप लगाए।वहीं जल्द ही हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने की दशा में व्रहद आंदोलन व प्रदर्शन करने की चेतावनी प्रदर्शनकर्ताओं ने दी है।

– हरदोई से आशीष सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।