हवा में जहर घोल रहे सफाई कर्मचारी, कूड़ा में लगा रहे आग

बरेली। नगर निगम की लापरवाही का आलम यह है कि सरे रहा सड़कों पर कूड़े के ढेर में आग लगाई जा रही है। आम जनता को छोड़िए नगर निगम के सफाई कर्मचारी इस कूड़े के ढेर में आग लगाकर प्रदूषण फैलाने में लगे हुए है। जिस कारण जल्द शहर की हवा और भी जहरीली हो जाएगी। जिसका सबसे बड़ा जिम्मेदार नगर निगम होगा। क्योंकि जिसको कूड़ा जलाने वालों पर कार्रवाई करने का अधिकार है वही कूड़े को जला रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने कूड़ा जलाने को लेकर सख्त आदेश कर दिए हैं कि अगर कोई भी कूड़ा जलाते पकड़ा गया तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम 81 के तहत कम से कम छह माह और अधिकतम 5 वर्ष की सजा का प्रावधान है। अगर शहर में कोई कूड़ा जलाते पकड़ा गया तो उस पर नगर निगम की ओर से कार्रवाई की जाती है। कोई भी अगर कूड़ा जलाता है तो उसकी जिम्मेदारी नगर निगम की होगी लेकिन नगर निगम के सफाई कर्मचारी ही घोड़े को उठाने के बदले उसमें आग लगा देते हैं। इंदिरा मार्केट में नगर निगम के सफाई कर्मचारी कूड़ा एकत्र कर आग लगा रहे हैं। ऐसा केवल इंदिरा मार्केट में नहीं अन्य जगह पर भी हो रहा है। मिशन मार्केट के सामने भी कूड़े के ढेर में आग लगा दी जाती है। वहीं मौजूद लोगों से आग लगाने के बारे में पूछा गया उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारी इस कूड़े को प्रतिदिन जलाते है। अभी भी नगर निगम का सफाई कर्मचारी झाड़ू लगाने के बाद कूड़े को जलाकर चला गया। वहीं प्रदूषण फैलाने के साथ ही इस आग से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। आग की लपटों से निकली चिंगारी कभी भी बड़ा हादसा करा सकती हैं।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।