मिशन शक्ति के तहत महिला जागरूक कार्यक्रम किए जाएं आयोजित

बरेली। पुलिस लाइन रविन्द्रालय मे सुशील कुमार पुलिस अधीक्षक, अपराध बरेली की अध्यक्षता में मिशन शक्ति अभियान, किशोर न्याय, बालकों की देख रेख एवं संरक्षण अधिनियम-2015ए पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित गोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त गोष्ठी मे नीता अहिरवार जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त थानों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। जिसमें मुख्य रूप से महिलाओं तथा बच्चों के प्रति हिंसा के प्रकार में कानूनों प्राविधानों तथा महिला एवं बच्चों के लिये कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाए। साथ ही 1090-वीमेन पावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-आपातकालीन सेवायें, 1098-चाइल्ड लाइन, 102-स्वास्थ्य सेवा, 108-एम्बूलेंस सेवा आदि हेल्पलाइन नम्बरों का प्रचार प्रसार, जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया जाए। किशोर न्याय, बालकों की देख रेख एवं संरक्षणद्ध अधिनियम-2015 के अन्तर्गत बालकों के सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखते हुए देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों, विधि का उल्लंघन करने वाले बालकों हेतु बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड के बारे में जानकारी दी गयी। मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत 24 अक्टूबर को जनपद के समस्त थानों में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया गया। मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत खुर्रम गौंटिया कालोनी में महिलाओं एवं बालिकाओं को लैंगिक हिंसा, लैंगिक उत्पीड़न व पॉक्सो एक्ट सम्बन्धी जानकारी दी गयी। समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को जागरूक कर मिशन शक्ति अभियान के प्रचार प्रसार हेतु आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गयी। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा आंगनबाड़ी सेंटर पर महिला एवं बालिकाओं को लैंगिक हिंसा लैंगिक उत्पीड़न लैंगिक समानता के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।