स्मैक की लत लगाकर बेरोजगारों को अपराधी बनाने वाली महिला तस्कर गिरफ्तार

बरेली। थाना इज्जतनगर पुलिस ने कई वर्षों से क्षेत्र में स्मैक बेचने वाली महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से स्मैक के साथ ही बेचने के 70 हजार रुपए भी बरामद हुए हैं। महिला तस्कर पर आरोप है कि उसने कई बेरोजगार लोगों को स्मैक की लत लगाकर अपराध के दलदल में धकेल दिया। स्मैक के नशे को पूरा करने के लिए कई बेरोजगार लोग चोरी और लूट की घटनाएं करने लगे और उसी रुपए से स्मैक का नशा करते थे। स्थानीय चौकी पर तैनात कांस्टेबलों को इसकी भनक तो थी लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई। जब चौकी पर मैं चौकी इंचार्ज की तैनाती हुई तो नए चौकी इंचार्ज ने सख्ती की लेकिन महिला नहीं मानी। जिसके बाद चौकी इंचार्ज ने महिला तस्कर को रंगे हाथ पकड़ने के लिए अपने नेटवर्क को क्षेत्र में फैला दिया। थाना इज्जत नगर पुलिस को रविवार तड़के सूचना मिली की क्षेत्र में स्मैक का धंधा करने वाली अकरम की पत्नी खुशनुमा स्मैक बेचने जा रही है। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज बैरियर बन ने इंस्पेक्टर केके वर्मा को सूचना दी। जिसके बाद थाने से महिला दरोगा रीता तेवतिया को फोर्स के साथ भेजा। सूचना मिली कि महिला तस्कर नगरिया कला तिराहे पर देखी गई है। जिसके बाद से पुलिस ने उसकी घेराबंदी कर महिला तस्कर को दौड़ा कर दबोच लिया। महिला दरोगा ने तलाशी ली तो महिला तस्कर के पास से 30 पुड़िया स्मैक बरामद हुई और साथ ही 70 हजार रुपए भी बरामद किए। क्षेत्र के स्थानीय लोग महिला तस्कर की गिरफ्तारी से खुश है। वही लोगों का कहना है कि महिला तस्कर की वजह से कई घर बर्बाद हो गए हैं। महिला ने दर्जनों बेरोजगारों को स्मैक का आदि बना दिया है। स्मैक का नशा पूरा करने के लिए वे बेरोजगार युवक अपराध करने लगे हैं। जिससे क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ गई थी। स्मैकिए रोजाना चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। कई लोगों ने बताया कि स्मैक का नशा बहुत खराब है। कई लोगो ने नशा पूरा नहीं होने पर खुदकुशी कर ली। आए दिन क्षेत्र में स्मैकिए की लाश पड़ी मिलती है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।