सेवाभारती के तत्वावधान में वनविहार कार्यक्रम

राजस्थान/भादरा – सेवा भारती समिति भादरा द्वारा रामतलाई आश्रम भादरा में वन विहार कार्यक्रम किया गया।जिसमें सेवा भारती के जिला मंत्री नरेश शर्मा हनुमानगढ़, भादरा के कार्यकर्तागण , प्रकल्प शिक्षक, प्रकल्प विद्यार्थीगण,सेवा बस्ती के बालक बालिकाऐं कार्यक्रम में प्रातः 8 बजे से सायं 3 बजे तक उपस्थित रहे। वन विहार कार्यक्रम में सेवा भारती के सहविभाग मंत्री रामनिवास बंसल,विरेन्द्र नाहटा सह जिला स्वावलंबन आयाम प्रमुख, सेवा भारती भादरा अध्यक्ष देवीलाल मील, उपाध्यक्ष हनुमान स्वामी,सह जिला मंत्री कृष्णलाल मील व सतीश शर्मा, दीलीप बलौदा उपस्थित रहे।
आश्रम के प्रमुख संत श्यामानन्द महाराज ने सेवा भारती के कार्यकर्ताओं को सेवा बस्ती में कार्य करने के लिए उत्साहवर्धन किया।सेवा भारती जिला उपाध्यक्ष श्याम स्वामी ने सबका आभार प्रकट कर सभी को धन्यवाद दिया। यह कार्यक्रम संघ के विस्तारक संजय कुमार के सानिध्य में हुआ।
पत्रकार दिनेश लूणिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।