सुहागिनों ने चांद व पति का दीदार कर खोला ब्रत

बरेली। सुहागिनो के लिए करवा चौथ का पर्व एक विशेष महत्व रखता है। इस दिन महिलायें पति की दीर्घायु की कामना करने के लिए व्रत रखती है और पतियों द्वारा भी मनवांछित उपहार प्रेम स्वरूप उन्हें दिया जाता है। बुधवार को करवा चौथ के पर्व पर शहर की विभिन्न साडिय़ों व गिफ्ट की दुकानो पर अच्छी खासी भीड़ देखी गई। रात होते-होते सुहागिनों ने चांद दिखने के बाद छलनी में पूजा के लिए दीपक जलाकर छलनी से चांद का दीदार कर अपने सुहाग का भी दीदार किया। जिसके बाद चांद व सुहाग दोनों की आरती उतार पति की दीर्घायु की कामना की, जिसके बाद पत्नियों ने अपने पतियों के पैर छूएं। वहीं, पतियों ने भी सदा सुहागिन रहने के लिए उनके सिर पर हाथ रखा। पूरे दिन भूखे प्यासे रहने के बाद पत्नियों ने अपने पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोला।रात होते-होेेते जैसे ही चांद की छटां से आसमान की लालिमा बढ़ने के साथ अंधेरा घटा तो मानों हर सुहागिन का चेहरा खिल उठा। चांद की रोशनी की चमक अब सुहागिनों की आंखों में भी देखी जा सकती थी। चांद दिखने के बाद सुहागिन तैयार होकर अपने परिजनों के साथ छतों व पार्क में पहुंच गई थी। पूरे दिन के इंतजार के बाद जिस समय सुहागिनों ने छलनी से चांद के साथ अपने पति का दीदार किया तो मानों पिया के चेहरे में चांद उतर आया था। कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला साहूकारा की रहने वाली पिंकी यादव ने बताया कि पूरे दिन पति की दीर्घायु के लिए भूखे प्यासे रहने के बाद चांद के उस दीदार ने शरीर में उत्साह भरने का काम किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।