सुहागरात पर खुली दूल्हे की पोल, दुल्हन बोली- मेरा पति नपुंसक है, फिर भाई को कमरे मे भेजा

बरेली। जनपद के थाना भमोरा क्षेत्र मे शादी के बाद दुल्हन ससुराल गई तो उसे पता चला कि उसका पति शारीरिक रूप से अक्षम है। दुल्हन पति के पास पहुंची तो वह घबराने लगा। पत्नी के हाथ लगाते ही दूल्हा पसीने-पसीने हो गया। इसके बाद दूल्हे ने अपने भाई को कमरे मे भेजा। उसने इलाज कराने के लिए कहा तो उसने इसके लिए एक लाख रुपये की मांग रख दी। पति ने अपने भाई के साथ संबंध बनाने के लिए पत्नी पर दबाव बनाया। उसने पति की शर्त मानने से साफ इनकार कर दिया और ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र की युवती का विवाह बीते साल भमोरा के युवक से हुआ था। विवाहिता के मुताबिक शादी के बाद वह ससुराल गई। शादी मे हैसियत के हिसाब से दान-दहेज दिया गया था। सुहागरात पर जब वह पति के पास पहुंची तो पति घबराने लगा। शादी की पहली रात मे ही पति ने उससे दूरी बना ली। कई दिनों तक उसका पति इसी तरह की हरकतें करता रहा। कुछ दिन बाद उसके पति की असलियत पता चली। उसका पति नपुंसक था। ससुराल वालों ने ये बात छिपाई थी। पीड़िता ने जब इस बारे में ससुराल वालों से कहा तो वह मारपीट करने लगे। पीड़िता ने बताया कि एक दिन उसने पति से संबंध बनाने के लिए कहा तो वह अपने भाई को कमरे मे ले आया और उसी के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। पीड़िता ने देवर के साथ संबंध बनाने से मना कर दिया। पीड़िता का कहना है कि इसके बाद अपने मायके आ गई और घर वालों को पूरी बात बताई। ससुराल से आते समय उसने पति का इलाज कराने की बात भी कही थी लेकिन वह नही माने। पीड़िता नवंबर 2023 को दोबारा ससुराल पहुंची और पति का चेकअप कराया। पति की रिपोर्ट मे शारीरिक रूप से अक्षम होने की पुष्टि हुई। इलाज कराने के नाम पर ससुराल वाले भड़क गए और उन्होंने मायके से एक लाख रुपये लाने की बात कही। इसके बाद ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता का कहना है कि ससुराल वालों ने उसके सारे जेवर उतरवाकर रख लिए और मायके भेज दिया। कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जब पति और ससुराल वाले अपनी हरकतों से बाज नही आए तो विवाहिता ने थाने मे तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।