सुनील यादव बने लोहिया वाहिनी के आंवला विधानसभा अध्यक्ष

आंवला, बरेली। लोकसभा चुनाव की तैयारी मे जुटी समाजवादी पार्टी ने अपने फ्रंटल संगठनों को चुस्त-दुरुस्त करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी मे समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा अनुमोदित जिलाध्यक्ष ने विधानसभा वार अध्यक्ष घोषित कर दिए है। इसी क्रम मे युवा नेता सुनील यादव को 126 विधानसभा आंवला का विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया है। सुनील यादव समाजवादी पार्टी के सक्रिय युवा नेता है वह पार्टी के हर छोटे बड़े चुनाव और बैठकों मे सक्रिय भूमिका के साथ-साथ क्षेत्र मे युवाओं को जोड़ने का भी काम करते है। वही सुनील यादव का कहना है कि पार्टी के हर कार्य मे बढ़ चढ़कर भाग लेने का ही प्रतिफल है कि उन्हें लोहिया वाहिनी के विधानसभा अध्यक्ष के रूप मे बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इसके लिए मै राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष भुवनेश यादव सहित अपने सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं। इस मौके पर कपिल यादव, गोपेश यादव, अर्जुन यादव, रविंद्र सिंह यादव, रिपुदमन सिंह यादव सहित बड़ी संख्या मे लोगों ने बधाई दी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।