सहायक कमांडेंट परीक्षा में 66 फीसदी गैरहाजिर, अधिकारी करते रहे निगरानी

बरेली। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) सहायक कमांडेंट परीक्षा रविवार को जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की । गई। अभ्यर्थियों की उपस्थिति उम्मीद से काफी कम रही। दोनों पालियों मिलाकर करीब 66 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। एडीएम सिटी अविनाश त्रिपाठी ने बताया जिले में राजकीय इंटर कॉलेज, एसबी इंटर कॉलेज (ब्लॉक एव ब्लॉक वी), विशप मंडल इंटर कॉलेज, राजकीय वालिका इंटर कॉलेज और इस्लामिया गर्ल्स इंटर । कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। आयोग के निर्देश पर प्रत्येक केंद्र पर विद्यालय और जिला प्रशासन की ओर से वरावर संख्या में इनविजिलेटर तैनात किए गए। प्रत्येक केंद्र पर एक सहायक सुपरवाइजर भी तैनात किया गया था। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 वजे तक हुई पहली पाली में पंजीकृत 2082 अभ्यर्थियों में से केवल 698 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। पहली पाली में उपस्थिति 33.52 प्रतिशत दर्ज की गई। दोपहर 2 बजे से शाग 5 चजे तक आयोजित दूसरी पाली में भी अभ्यर्थियों की संख्या कम रही। कुल 2082 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 669 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। दूसरी पाली में उपस्थिति 32.13 प्रतिशत रही। पेपर में सामान्य अध्ययन, भारतीय इतिहास, भूगोल, संविधान, अर्थव्यवस्था, विज्ञान, पर्यावरण, करंट अफेयर्स, गणित और रोजनिंग से जुड़े प्रश्न पूछे गए। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने पेपर का स्तर मध्यम बताया। उनका कहना था कि करंट अफेयर्स और सामान्य विज्ञान के कुछ प्रश्नों ने जरूर उलझाया, जबकि गणित और रीजनिंग अपेक्षाकृत आसान रही। दूसरी पाली में अभ्यर्थियों की लेखन क्षमता और विश्लेषण कौशल की परीक्षा ली गई।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *