ससुराल जा रही महिला बच्ची समेत लापता, गुमशुदगी दर्ज

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे से ससुराल जा रही महिला अपनी ढाई साल की बच्ची के साथ लापता हो गई। भाई की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। मोहल्ला माली निवासी तुषार रस्तोगी ने पुलिस को दी तहरीर मे बताया कि उसकी बहन नेहा की शादी तीन साल पहले बरेली के कान्हा टोला बड़ा बाजार निवासी अनूप से हुई थी। उसकी ढाई साल की बेटी सिद्धि है। नेहा कुछ दिन से मायके आई हुई थी।बुधवार शाम करीब चार बजे उसे बेटी के साथ बरेली ससुराल जाने के लिए उन्होंने टेंपो पर बैठाया था लेकिन देर रात तक वह ससुराल नही पहुंची। परिजनों ने रिश्तेदारी और आसपास तलाश की लेकिन कोई सुराग नही लगा। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

— बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *