समाजवादी पार्टी ने अवध किशोर निगम को बनाया सक्रिय सदस्य

पूर्व विधायक सतीश निगम ने अवध किशोर निगम को सक्रिय सदस्य की रसीद सौंपी

अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़कर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा- अवध किशोर निगम

हमीरपुर – समाजवादी के पूर्व विधायक सतीश निगम ने बीते रोज हमीरपुर शहर निवासी अवध किशोर निगम को समाजवादी पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाया | पूर्व विधायक सतीश निगम ने बताया कि उन पर भरोसा जताते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर अवध किशोर निगम को सक्रिय सदस्य बनाया गया| उन्होंने बताया कि 1 जुलाई 2022 से 30 जून 2027 तक के सक्रिय सदस्य रहेंगे | हमीरपुर नगर निवासी अवध किशोर निगम को सक्रिय सदस्य की रसीद लेते समय समाजवादी पार्टी के सक्रिय सदस्य अवध किशोर निगम में आश्वस्त किया कि अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़कर समाजवादी पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदैव प्रयासरत रहूंगा | उन्होंने कहा कि आगामी नगरीय चुनाव में पार्टी को लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत हूं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।