सफाई व्यवस्था चौपट, सफाई नायक निलंबित

बरेली। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने शुक्रवार को वार्ड 62 और वार्ड 17 में कालीबाड़ी, कांकरटोला, चक महमूद और आला हजरत हॉस्पिटल रोड का निरीक्षण किया। उन्होंने गंदगी मिलने पर संबंधित सफाई निरीक्षक और सफाई नायक को फटकार लगाई और तुरंत सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। मार्गों के किनारे खड़ी घास की कटाई छंटाई सुनिश्चित करने को भी कहा। उन्होंने वार्ड 62 के चक महमूद क्षेत्र में अत्यधिक गंदगी और कर्मचारियों की अनुपस्थिति मिलने पर तत्काल प्रभाव से क्षेत्रीय सफाई नायक राजीव कुमार को पर्यवेक्षण में घोर लापरवाही पर निलंबित कर दिया। नगर आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *