सफाई कर्मियों ने धरना प्रदर्शन कर हाथरस कांड के दोषियों को कड़ी सजा की मांग

बरेली। हाथरस कांड को लेकर नगर निगम सफाई कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। जिसको लेकर भारी संख्या में सफाई कर्मियों ने मंगलवार को दामोदर स्वरूप पार्क में धरना प्रदर्शन किया। उसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट में दिया। कुछ दिन पहले हाथरस में दलित समाज की बेटी मनीषा की निर्मम हत्या कर दी गई थी। प्रशासन ने रात के अंधेरे में उसके शव को गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया। जो पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसको लेकर मंगलवार को नगर निगम के सफाई कर्मचारी दामोदर स्वरूप पार्क में एकत्र हुए। वहां पर मनीषा के परिवार को न्याय दिलाने की मांग करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया गया। उसके बाद उन लोगों ने जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रेषित कर न्याय की मांग की। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले मंगलवार को भारी संख्या में नगर निगम सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार से अपील की है कि मनीषा कांड में दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। जिससे समाज के लोगों को संदेश मिले कि किसी भी बहन, बेटी के साथ गलत काम करने का क्या नतीजा होता है। धरना प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ महानगर अध्यक्ष राजेश कुमार, जिला महासचिव राजेंद्र कुमार समदर्शी, जिला उपाध्यक्ष सुरेश शिंद, जिला अध्यक्ष विजय कुमार मनु सहित नगर निगम के सफाई कर्मी आदि शामिल रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।