भाकियू ने महेंद्र सिंह टिकैत का 85वां मनाया जन्मदिन

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने महेंद्र सिंह टिकैत का जन्मदिन मनाया। महेंद्र सिंह टिकैत को किसानों का सच्चा हितैषी बताया गया। मंगलवार को तहसील मीरगंज व रम्पुरा चौराहा ब्रिलियंस इंटरनेशनल स्कूल शेरगढ़ शाही में किसानों के मसीहा महेंद्र सिंह टिकैत का 85 वां जन्मदिन मनाया गया। तहसील अध्यक्ष चौधरी सुधीर वालियान ने कहा कि महेंद्र सिंह टिकैत ने किसानों के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने किसानों कि समस्याओं को बहादुरी के साथ उठाया है। इस दौरान चौधरी हरवीर सिंह, ठाकुर अरविन्द सिंह सोमबंशी, चौधरी हरपाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष मीरगंज कवि गोपाल पाठक, धर्मपाल, ऐवरन सिंह, तेज सिंह, शेर सिंह, बल्देव सिंह, रानू, विशाल गंगवार, नत्थू सिंह, राजीव, महीपाल सिंह गुर्जर, ब्लाक अध्यक्ष लखनराम वर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष शाही भूपराम वर्मा सहित अन्य किसान मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।