सपा शासनकाल मे हुआ चौतरफा विकास: रामगोविंद चौधरी

मीरगंज, बरेली। रविवार को सपा की साइकिल यात्रा को नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने झंडा दिखाकर बरेली को रवाना किया। साइकिल यात्रा को लेकर सपाइयो मे उत्साह दिखा। सैकड़ों कार्यकर्ता सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर साइकिल यात्रा में शामिल हुए। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि साइकिल यात्रा सत्ता परिवर्तन की यात्रा साबित होगी। रामपुर से साइकिल यात्रा निकाल रहे मुरादाबाद के बिलारी से विधायक फईम अहमद एवं रामपुर के सपा नेताओं ने शनिवार की रात मे मीरगंज में विश्राम किया। नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने साइकिल यात्रा को बरेली रवाना किया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि योगी सरकार सांसद आजम खां और रामपुर के सपा कार्यकर्ताओं का दमन व उत्पीड़न कर रही है। झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे है। सपा सरकार की कार्रवाई के खिलाफ सड़कों पर संघर्ष कर रहे है। सपा शासनकाल मे प्रदेश मे चौतरफा विकास किया। सभी वर्गों व धर्मों के हितों की रक्षा व सम्मान देने को कार्य किया। प्रदेश की जनता रोजगार बचाने, महंगाई कम करने, विकास व भ्रष्टाचार मिटाने को सपा की सरकार बनायेगी। साइकिल यात्रा में जिलाध्यक्ष अगम मौर्य, जिला उपाध्यक्ष हाजी गुड्डू, महासचिव सत्येंद्र सिंह यादव, पूर्व विधायक सुल्तान बेग, विधान सभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार, सुदेश सिंह, विनोद दिवाकर, नुसरत खां, अफसान खां, नावेद खां, वीरेंद्र मौर्य, रफी खां बब्बू, अंजुम वारसी, ओमप्रकाश दिवाकर, ताहिर हुसैन, जुम्मा खां, महावीर सिंह, शिवम सक्सेना, रिंकू प्रजापति, फुरकान मलिक,शान खां, नईम खां आशू, शाह आलम, चांद बाबू आदि शामिल हुए।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।