सपा नेता के पिता का लंबी बीमारी के बाद निधन

बरेली। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह बिष्ट के पिता का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को निधन हो गया। इसके चलते पार्टी के काफी लोग उनके आवास पर पहुंचे।
उनके निधन पर पार्टी के नेताओं तथा उनके शुभचिंतकों ने शोक जताया। बुधवार को संजय नगर स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सपा नेता के पिता नारायण सिंह बिष्ट एक भूतपूर्व फौजी थे और फौजी के रूप में 1962, 1965 1971 की जंगो में उन्होंने भाग लिया था। बह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। यह जानकारी सपा महानगर उपाध्यक्ष व पूर्व प्रवक्ता हैदर अली ने दी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।