सपा के जिला कार्यालय पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर दी गयी श्रद्धांजलि

आजमगढ़- समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर आयोजित गोष्ठी में विचार व्यक्त करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी गरीबों, दलितों, पिछड़ों के मसीहा थे। उन्होंने उनको हक दिलाने व समाज की मुख्यधारा में लाने का जीवनभर संघर्ष किया। आजादी की लड़ाई के दौरान उन्होंने शोषित, दलित व पिछड़े वर्ग की समस्याओं को लेकर देश के अन्दर ढोंग, आडंबर और धर्मांधता, सामाजिक असमानता से ग्रसित समाज को जागृत किया। संविधान लिखने के अधिकार पाने के बाद उन्होंने उनके उत्थान के लिए व्यवस्था दिया। समाजवादी पार्टी डाॅ0अम्बेडकर के सपने को पूरा करेगी। पूर्व मंत्री व सदर विधायक श्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर जन्म से ही प्रतिभावान थे। उन्होंने वर्णवादी व्यवस्था को बहुत नजदीक से देखा और उसको समाप्त करने के लिए विदेशों में जाकर शिक्षा ग्रहण किया। उनकी प्रतिभा को देखकर उनको उच्च शिक्षा दिलाने के लिए अमेरिका व लंदन भेजने का काम राजा गायकवाड़ व छत्रपति शाहूजी महाराज ने किया। शिक्षा ग्रहण करने के बाद वह भारत आकर छूत-अछूत, गैर-बराबरी की लड़ाई लड़कर गरीबों को उनको अधिकार दिलाया। लंदन में गोलमेज सम्मेलन में उन्होंने अंग्रेजों के सामने पूरी बात को रखा। जिससे उनको संविधान बनाने का मौका दिया गया। पूर्व सांसद श्री रामाकान्त यादव ने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर ने संविधान में वंचित, दलित व पिछड़े वर्ग के आरक्षण के लिए व्यवस्था दिया। जिसके आधार पर इन वर्गों को आगे बढ़ने का अवसर मिला। पूर्व सांसद श्री दरोगा प्रसाद सरोज ने कहा कि आज देश प्रदेश में भाजपा की सरकार ने संविधान की जगह रामराज्य लाने की बात करती है। संविधान को समाप्त करना चाहती है। संविधान में उन्होंने व्यवस्था दिया कि राजा हो या रंक सबको बराबर अधिकार है। लोकतंत्र के माध्यम से जनता को वोट देने का अधिकार दिया। लेकिन भाजपा पुनः राजा का राज कायम करना चाहती है। आज राजा रानी के पेट से नहीं बल्कि जनता के वोट देने से बनता है। विधायक डाॅ0संग्राम यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद संविधान में दी गई व्यवस्था विधायिका, कार्यपालिका व न्यायपालिका को कमजोर किया जा रहा है। चौथा स्तंभ कहे जाने वाली मीडिया को पूॅजीपतियों के सहारे गुलाम बना दिया गया है। जनता की समस्याएं बढ़ती जा रही है। पूर्व विधायक श्री रामजग राम ने कहा कि आज आवश्यकता है कि शोषित, वंचित, दलित, पिछड़ा एक होकर इन गरीब विरोधी, सामाजिकन्याय विरोधी विचारों की सरकार के विरुद्ध आंदोलन से जनता को जगाने का काम करें।
आयोजित गोष्ठी में एमएलसी राकेश यादव, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, हरिप्रसाद दूबे, जयराम पटेल, अखिलेश यादव, डा0हरिराम सिंह यादव, रामदरश यादव, अशोक यादव, नसीम अहमद, रामआसरे चैहान, राजनरायन यादव, हंसराज यादव, कमलेश, मेराज अहमद, मिर्जा मसूद बेग, सिंगारी गौतम, आशा यादव, सना परवीन, संतलाल विश्वकर्मा, देवनाथ साहू, रामप्रवेश यादव, राजाराम सोनकर, शिवसागर यादव, अशोक, रामू राजभर, अजीत कुमार राव, सूरज राजभर, भजुराम पटेल, जगदीश प्रसाद आदि उपस्थित थे।

रिपोर्टर:-राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।