शिक्षक सम्मान समारोह मे 500 से अधिक शिक्षक हुए सम्मानित

फरीदपुर, बरेली। शिक्षक दिवस पर पूर्व शिक्षा निदेशक, माध्यमिक शिक्षा डॉ. महेंद्र देव की ओर से भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए 500 से अधिक शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा की प्रदेश मंत्री सुभाषिनी जायसवाल, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, सदस्य विधान परिषद डॉ. हरि सिंह ढिल्लों, विधायक डॉ. वीर विक्रम सिंह, संयुक्त शिक्षा निदेशक तथा डायट प्राचार्य राजेश कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि संस्कार भी प्रदान करते है। सहायक शिक्षा निदेशक बरेली रामाड्या कुमार ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास के साथ-साथ उनके चरित्र और व्यक्तित्व का भी निर्माण करते हैं। आयोजक डॉ. महेंद्र देव, पूर्व शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा, ने कहा कि शिक्षक उनके जीवन और कार्यक्षेत्र का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। समारोह में उपस्थित 500 से अधिक शिक्षकों को डॉ. महेंद्र देव ने सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त कर शिक्षकों में विशेष उत्साह और प्रसन्नता दिखाई दी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *