रामगंगा की कटान से मंदिर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त

बरेली। पानी बढ़ने से खतरनाक हुई रामगंगा के कटान से कपूरपुर के मंदिर के एक हिस्से की मिट्टी बहने से मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया है। रामगंगा में बढ़े पानी से नदी खतरनाक होकर कपूरपुर और मदनापुर के बीच कुछ हिस्सों में कटान कर रही है। नदी देवी मंदिर के एक हिस्से की मिट्टी बहा कर ले गई। जिससे मंदिर के दो पिछले नीचे धंस गए मंदिर का विंटर क्षतिग्रस्त हो गया। दीवार में दरार पड़ गई है। जिससे मंदिर पर कटान का खतरा बढ़ गया है। प्रधान हरीश कुमार राजपूत ने बताया मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया है। उल्लेखनीय है नदी मंदिर के पास की दिनों से कटान कर रही है। बाढ़ खंड ने मंदिर बचाने को की दिन कटान निरोधक कार्य किया था। बाढ़ खंड की टीम मंदिर की हजारों ईंटें बोरों में भरकर नदी किनारे डाल दीं। बड़े पानी से यह प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। अधिकारियों ने गत दिनों मंदिर की मुख्य मूर्ति को विस्थापित करने पर जोर दिया था। ग्रामीण इसको राजी नहीं हुए। एडीएम वित्त ने भी गत दिनों मंदिर में पूजन कर कटान का निरीक्षण किया था। कमिश्नर शंभू कुमार ने शनिवार को मीरगंज तहसील के हैदरगंज गांव में पश्चिमी बहगुल नदी का कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड की ओर से गत दिनों कटाव निरोधक कार्य की परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता ने कमिश्नर को बताया करीब 224 लाख की लागत से परियोजना बनाई है। कमिश्नर ने कटान की स्थिति की जानकारी ली। अधिशासी अभियंता नीरज कुमार, एसडीएम निधि शुक्ला आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *