वेतन न मिलने से नाराज नगर पालिका कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन

बरुआसागर(झाँसी)- जब नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों को पिछले कुछ माह से उनकी वेतन ना मिली तो मजबूरन पालिका कर्मचारियों में बगावत की सुगबुगाहट के साथ वह विरोध पर उतर पड़े।मिली जानकारी के अनुसार बरुआसागर की नगर पालिका परिषद के लगभग एक दर्जन से अधिक कर्मचारियों ने पिछले कुछ माह से वेतन ना मिलने की दशा में विरोध करने पर विवश हो गए।कर्मचारियों ने प्रदर्शन, नारेबाजी करते हुए पालिका के प्रशासनिक अधिकारी से सभी कर्मचारियों ने तत्काल उनकी अटकी हुई वेतन दिलाने की मांग की।नगर पालिका पांगण में दर्जनों कर्मचारियों ने पालिका प्रसासन से माँग करते हुए नारेबाजी करते हुए कहा कि पिछले तीन माह से हम गरीब कर्मचारियों का व्यक्गित शोषण किया जा रहा है।पिछले तीन माह से हम सभी कर्मचारियों को वेतन नही दी गयी है।जिसके लिए तरह तरह के बहाने बनाये जा रहे है।वर्तमान में बच्चों के एडमिशन एवं रछाबन्धन का पर्व करीब है,जिससे परिवार के भरण पोषण के लिए कर्मचारियों को सख्त आवश्यकता है।लेकिन पालिका प्रशासन द्वारा हम गरीब कर्मचारियों के वेतन को अब तक नही दिया गया है।जिससे हम सभी कर्मचारियों ने आज मजबूरन पालिका प्रांगण में विरोध प्रदर्शन कर विरोध करने पर मजबूर हुए है। इस मौके पर रमाशंकर दुबे,कौशल रॉय, राहुल बिरथरे,कपूरी सिंह कुशवाहा,जुबेर,पुरषोत्तम, विजय चोरशिया, जाकिर अली,पन्नालाल समेत अन्य तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।वहीँ पालिका के अधिशासी अधिकारी ने आगामी त्यौहार के मद्देनजर पालिका के कर्मचारियों को जल्द वेतन दिलाने के आश्वासन उपरांत पालिका कर्मचारी अपने काम पर वापिस लौट गए।
नगर पालिका परिषद में दर्जनों कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन के मामले में पालिका के अधिशासी अधिकारी सन्तोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार से नगर विकास मंत्री द्वारा समूचे प्रदेश के पालिका कर्मचारियों को कुछ पन्नो का हलफनामा जमा करने के लिए आदेश किया गया था।लेकिन अभी तक कोई भी पालिका के कर्मचारियों ने किसी भी प्रकार की कोई जानकारी, हलफनामा दाखिल नही किया है।लेकिन पालिका परिषद के कर्मचारियों को कुछ और समय देते हुए सहित आगामी रछाबन्धन पर्व के मद्देनजर देखते हुए पालिका कर्मचारियों की वेतन दिलाने का कार्य किया जा रहा है।लेकिन पालिका कर्मचारियों को जल्द ही शासन के आदेशों का पालन करते हुए हलफनामा दाखिल करना होगा।
– झाँसी से अमित जैन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।