विकसित पंचायतों से ही बनेगा विकसित भारत

बरेली। विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन के तहत पंच सम्मेलन का गुरुवार को विकास भवन सभागार में आयोजन हुआ। सम्मेलन में रोजगार योजना के बारे में पूर्ण जानकारी दी गई। अध्यक्षता करते हुए एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने विकसित ग्राम पंचायत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए जनभागीदारी और विभिन्न योजनाओं के बेहतर समन्वय पर जोर दिया। कहा कि विकसित ग्राम पंचायत ही 2047 तक विकसित भारत बनाने में सहभागी होगी। सीडीओ देवयानी ने योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों के रोजगार की गारंटी और मजदूरी का भुगतान सात दिनों के भीतर करने के प्रावधान के बारे में बताया। उन्होंने कार्यो को पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए। कहा कि योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के साथ विकास को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। साथ ही जल सुरक्षा, ग्रामीण आधारभूत संरचना, आजीविका संवर्धन और आपदा प्रबंधन से जुड़े 318 कार्यों पर भी चर्चा की गई।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *