जाफरी चौराहा के पास सड़क किनारे मिला नर कंकाल, एक साल पुराना होने की आशंका

बहेड़ी, बरेली। जनपद के थाना बहेड़ी मे जाफरी चौराहे के समीप बुधवार दोपहर सड़क किनारे खाली पड़ी जगह मे नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। कंकाल मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बुधवार दोपहर करीब दो बजे कुछ लोग सड़क किनारे गड्ढे में मछली पकड़ रहे थे। तभी उनकी नजर किनारे पड़े कंकाल पर पड़ी। कंकाल देखते ही वहां खलबली मच गई और लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाकर कंकाल को कब्जे में लिया। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा के मुताबिक कंकाल काफी पुराना प्रतीत हो रहा है। प्रारंभिक जांच में करीब एक साल पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। शरीर पूरी तरह गल चुका है। जिसके कारण मौके पर शिनाख्त नही हो सकी। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि कंकाल महिला का है या पुरुष का। फिलहाल शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *