खेत मे छिपाकर रखा था पेट्रोलियम पदार्थ, आठ ड्रम और 7 कैन बरामद

बरेली।जनपद के थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के नरियावल गांव में एक परिसर में कथित रूप से अवैध तरीके से पेट्रोलियम पदार्थ का भंडारण किए जाने का मामला सामने आया है। मुखबिर की सूचना पर पूर्ति विभाग की टीम ने छापा मारकर मौके से आठ ड्रम और सात कैन बरामद किए। इनमें पेट्रोलियम पदार्थ भरा मिला। बरामदगी के दौरान एक चार पहिया वाहन भी मौके पर खड़ा मिला, जबकि वहां मौजूद व्यक्ति वाहन छोड़कर फरार हो गया। जिला पूर्ति अधिकारी मनीष सिंह के निर्देश पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विवेक कुशवाहा, विवेक श्रीवास्तव, पूर्ति निरीक्षक शिखा तिवारी समेत विभागीय टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को भी सूचना देकर बुलाया गया। जांच में आठ ड्रमों में करीब 2000 लीटर और सात कैनों में करीब 50 लीटर संदिग्ध मिलावटी पेट्रोलियम पदार्थ मिला। दो लोहे के कीप और यूपी 24 एटी 5374 नंबर की कार भी बरामद हुई। टीम ने मौके से पेट्रोलियम पदार्थ के नमूने लेकर सील किए और बरामद सामान व वाहन को थाना बिथरी चैनपुर पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया। परिसर स्वामी अनवर निवासी टिड़िया निजावत खां और उसके अज्ञात साथियों द्वारा पेट्रोलियम पदार्थ खरीदकर भंडारण किए जाने की आशंका जताई गई है। 2000 लीटर से अधिक संदिग्ध पदार्थ मिला : छापेमारी में करीब 200 लीटर पदार्थ से भरे आठ ड्रम और करीब 50 लीटर पदार्थ वाले सात कैन बरामद हुए। इसके अलावा दो लोहे के कीप और एक चार पहिया वाहन भी मिला। नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। मामले में डीएम की मंजूरी मिलने के बाद पूर्ति निरीक्षक शिखा तिवारी ने बिथरी चैनपुर थाने में परिसर स्वामी अनवर और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 की धारा 3/7 के तहत एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *