तिरंगा यात्रा : हर वर्ग मे दिखा देश भक्ति का जोश, पुष्पवर्षा कर लोगों ने किया यात्रा का स्वागत

आंवला, बहेड़ी, नवाबगंज, बरेली। जनपद के थाना नवाबगंज स्थानीय कस्बे में तिरंगा यात्रा निकली गई। सहकारिता मंत्री व बरेली जिले के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने रवाना किया। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पूरा कस्बा देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। कस्बे के श्री कृष्ण इंटर कॉलेज से शुरू हुई तिरंगा यात्रा मुख्य मार्ग से होते पटेल चौक पहुंची। आंवला में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। इसका जगह-जगह स्वागत किया गया। गुरुवार को मंत्री धर्मपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा नगर के सरगम रिसार्ट, एसबीआई चौराहा तथा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सुभाष इंटर कॉलेज में संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा में लोग भारत माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान बिथरी विधायक डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, पूर्व सांसद धर्मेन्द्र कश्यप, प्रदेश मंत्री सुभाषिनी जायसवाल, जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना आदि मौजूद रहे। वहीं, राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने प्रधानाचार्य सुमन कुमारी के नेतृत्व तिरंगा यात्रा निकाली। चाचा नेहरू इंटर कालेज में छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इसे एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा ने झंडी दिखाई। बहेड़ी के एडम्स एलिमेंट्री स्कूल ने नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें बच्चों ने लोगों को राष्ट्रप्रेम के लिए जागरूक किया। एसडीएम गोपाल शर्मा ने तिरंगा यात्रा को रवाना किया। स्कूल के एमडी गुजरेज अली और प्रबंधन की शाइस्ता अली ने कहा कि रैली का मकसद देश प्रेम की भावना को जागृत करना है। तिरंगा यात्रा स्कूल से शुरू होकर कब्रिस्तान रोड, तिकोनी दुकान माथुर रोड, नैनीताल रोड, हॉल रोड होती हुई नैनीताल रोड पर समाप्त हो गई। वहीं, शेरगढ़ में भाजपा एमएलसी बहोरन लाल मौर्य के नेतृत्व में नगर पंचायत शेरगढ़ से शुरू हुई हर घर तिरंगा यात्रा अस्पताल तिराहे पर समाप्त हुई।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *