बरेली देहात। मीरगंज मे निकली हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत तहसील मीरगंज क्षेत्र में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। विधायक डा. डीसी वर्मा ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मढ़ी सत्याना मेला ग्राउंड से हरी झंडी दिखाकर किया। उनके साथ ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार भी रहे। विभिन्न मार्गों से होती हुई यात्रा ब्लाक कार्यालय पहुंची। यहां शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में एसडीएम निधि शुक्ला, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, बीडीओ आनन्द विजय यादव, आशा बहुये, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, अध्यापकों सहित स्थानीय लोग शामिल रहे। केएसजी इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने भी तिरंगा रैली निकाली। मऊचन्दपुर : बुधवार दोपहर भाजपा के रामनगर मंडल ने तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया, इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जगदीश सिंह चौहान, नानक राम सागर, राममूर्ति सिंह लोधी, मित्रपाल, कुलदीप सिंह, राजवीर सिंह, छोटेलाल वर्मा, धर्मपाल श्रीवास्तव, दयाराम दिवाकर, ज्ञान सिंह श्रीवास्तव आकाश राजपूत, चंद्रपाल लोधी सहित कई कार्यकर्ता रहे। बिशारतगंज : पूर्वी फाटक से भारत माता मंदिर तक तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन देश भक्ति गीतों के साथ किया गया इस मौके पर बिथरी विधायक राधवेद्र शर्मा लक्ष्मण प्रसाद कश्यप, नानक नाम सागर कुलदीप मौर्य, पवन गोस्वामी, प्रदीप मित्तल, सूरजपाल मौर्य, महेश साहू, भानु गोस्वामी, रामरतन साहू आदि रहे। भुता : तिरंगा यात्रा पेट्रोल पंप से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होकर थाना भुता पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, प्रदीप सिंह, ईशान ग्वाल, छत्रपाल सिंह, निशांत सिन्हा, रामेश्वर दयाल, जवाहरलाल, डॉ. महेंद्र देव, भाजपा मंडल अध्यक्ष गया प्रसाद गंगवार, अजय प्रताप सिंह, दीपक सिंह चौहान, कल्याण राय मौर्य, शंकर सिंह, डालचंद मौर्य ग्राम प्रधान कुंवर सेन गंगवार, आदि लोग मौजूद रहे। कैंट : ब्लॉक क्यारा के करेली पीएचसी से शुरू होकर रामगंगा हॉस्पिटल तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में भाजपा युवा मोचां क्यारा मंडल अध्यक्ष जितिन मैसी, वीर बहादुर सिंह, अरविंद चौहान, सुधांशु सक्सेना, नीरज पटेल, यशवीर सिंह लोधी, यशवंत कश्यप, धनश्याम, प्रदीप कुमार, पृथ्वीराज, केपी राजपूत, अभिषेक मैसी और हर्ष आदि रहे। भोजीपुरा : एमएलसी बहोरन लाल मौर्य के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा भारत इंटर कॉलेज से शुरू होकर एक किलोमीटर चलकर बारात घर मे समाप्त हुई। रास्ते में पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख योगेश पटेल, महिपाल गंगवार, विजय शर्मा, राजेंद्र मिश्रा, मनोज गुप्ता, बृजेश गुप्ता, महेश चंद्र, विवेक गंगवार, राजेश गुप्ता, महिपाल शर्मा, संतोष गुप्ता, चंचल गंगवार आदि शामिल थे। आंवला : भाजपा मंडल की और से बुधवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने शामिल होकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने देश के प्रति एकजुटता और सम्मान का भाव प्रदर्शित किया। फतेहगंज पश्चिमी मे तिरंगा यात्रा मे शामिल हुए बच्चे : फतेहगंज पश्चिमी। विकास खंड मे हर घर तिरंगा यात्रा में कस्बे के लोगों, स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा का शुभारंभ विधायक डॉ. डीसी वर्मा और जिला उपाध्यक्ष राहुल साहू ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। यह यात्रा फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक परिसर से शुरू होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए लोधी नगर चौराहे पर समाप्त हुई। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। हाथों में तिरंगा लिए युवा, महिलाएं और बच्चे भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद के नारे लगाते हुए चल रहे थे। कार्यक्रम मे एसडीएम निधि शुक्ला, तहसीलदार आशीष कुमार, अरविंद कुमार, बीडीओ आशीप पाल, बीईओ भानु शंकर गंगवार, अजय सक्सेना, तेजेश्वरी सिंह और ममता गंगवार, सुरेश गंगवार, मंजू कोरी, ओमेंद्र चौहान सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कस्बे के विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य और थाना प्रभारी प्रवीन कुमार, चौकी इंचार्ज आदेश भी पुलिस बल के साथ उपस्थित थे।।
बरेली से कपिल यादव
