बरेली। शाहदाना वली के उर्स के तीसरे दिन मजार-ए-मुबारक पर संदल पेश किया गया। मस्जिद के इमाम मौलाना मुशाहिद रजा ने सलातो सलाम का नजराना पेश किया। समाज सेवा समिति के संस्थापक मिर्जा मुकर्रम बेग की सरपरस्ती में अध्यक्ष मिर्जा शाहाब बेग समेत गुल्लन खां, निसार पहलवान, फैजान नूर खां, फसाहत नूर खां, फरीद खान, उस्मान अल्वी, अदनान रजा और शीरोज सैफ कुरैशी ने दरगाह शाहदाना वली पर चादर व गुलपोशी की। दरगाह के मुतवल्ली अब्दुल वाजिद खां बब्बू मियां ने सभी की दस्तारबंदी की। नमाज-ए-असर के बाद चंद मियां अशरफी ने मिलाद-ए-पाक का नजराना पेश किया। रामपुर के सुभान नियाजी, बदायूं के शाहदब सुल्तानी, मुरादाबाद के नसीम आरिफ और बरेली के यूसुफ परवाज व शबेज ने कलाम पेश कर समां बांध दिया। उर्स के कार्यक्रम दरगाह के मुतावल्ली अब्दुल वाजिद खां नूरी बब्बू मियां की सरपरस्ती में हुए। मीडिया प्रभारी वसी अहमद वारसी ने बताया कि बुधवार को रात नौ बजे से महफिल-ए-समा का आयोजन किया जाएगा, जो देर रात तक चलेगा।।
बरेली से कपिल यादव
