जनसमस्याओं के निस्तारण में देरी पर मंडलायुक्त भड़के

बरेली। मंडल सहित शंभू कुमार ने बुधवार को आयुक्त कार्यालय में आमजन की समस्याएं सुनीं। मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, राजस्व, नगर निकाय, विद्युत, पेंशन समेत अन्य मामलों की शिकायतें रखीं। मंडल आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिकायतों में अनावश्यक देरी पर नाराजगी जताई। मंडलायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेकर पारदर्शी तरीके से कार्रवाई की जाए। शासन की प्राथमिकता आमजन को समयबद्ध और प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा कि शिकायतकर्ता को कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए। इससे लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ काम करने और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *