लेखिका निक्की को मदर्स प्राइम अवार्ड से नवाजा गया

बरेली। द्रौपदी देवी मेमोरियल ट्रस्ट गोरखपुर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय ऑनलाइन मातृ दिवस कार्यक्रम मे उत्कृष्ट रचना के लिए लेखिकाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें उत्कृष्ट रचना के लिए मुम्बई की प्रसिद्ध साहित्यकार, लेखिका निक्की शर्मा ‘रश्मि’ को मदर्स प्राइम अवार्ड 2020 से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि इस ऑनलाईन कार्यक्रम में देश के 250 प्रतिभागियों ने भाग लेकर मां के प्रति अपने भावों व विचारो को प्रतुत किया। निक्की शर्मा ने मां पर अपनी कविता प्रस्तुत की। जिसे सभी ने मुक्त कंठ से सराहा। जिस पर ट्रस्ट ने यह मदर्स प्राइम अवार्ड 2020 से सम्मानित किया। लेखिका निक्की शर्मा मूलतः बिहार से है और वर्तमान मे माया नगरी मुम्बई मे रहकर साहित्यिक सृजन कर रही है। इनको राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय अनेक सम्मानों से नवाजा जा चुका है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।