बरेली। बिथरी चैनपुर सीएचसी का गुरुवार को सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान एनएचएम के तहत संविदा पर तैनात 25 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। सभी का एक दिन का वेतन रोकने का सीएमओ ने निर्देश जारी किया है। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने सीएचसी पर पहले ओपीडी रजिस्टर देखा। वहां इलाज कराने आए मरीजों के बारे में जानकारी ली। फिर कई मरीजों से वहां मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं का फीडबैक लिया। इमरजेंसी और एआरवी सेंटर का निरीक्षण किया। इसके बाद वार्ड देखा। फार्मेसी कक्ष में जाकर कई दवाओं का स्टाक चेक किया। निरीक्षण के दौरान जब कर्मचारियों का उपस्थिति रजिस्टर चेक किया तो एनएचएम के तहत तैनात 25 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सभी का एक दिन का वेतन रोकने का का निर्देश दिया। इस दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ. उत्तरा, डीपीएम इमरान खान रहे।
— बरेली से कपिल यादव
