लखनऊ हाईवे पर 48 घंटे से लगा जाम, परेशान हाे रहे लाेग, रेंग रेगकर निकल रहे वाहन

बरेली। लखनऊ सीतापुर नेशनल हाईवे के हुलासनगरा पर लगातार तीसरे दिन भी जाम की स्थिति बनी रही। फतेहगंज पूर्वी में 48 घंटे से लगे जाम के कारण लोगों की जहां हालत खराब हो गई। वहीं वाहन रेंगते रहे। हाईवे पर अचानक ट्रक के खराब होने के चलते लगे जाम ने व्यवस्थाओं को भी सामने रख दिया है। हालांकि इस रूट पर जाम लगने की वजह गड्ढे और फाटक भी है। जिस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नेशनल हाईवे पर लगे जाम की स्थिति का अंदाजा महज इस बात से लगाया जा सकता है कि लोग सात किलोमीटर का सफर पांच घंटे में तय कर पा रहे है। जिसकी वजह से हाईवे पर जाने से छोटे वाहन सहित रोडवेज बसें भी कतरा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग बरेली सीतापुर हाईवे पर लगातार तीन दिन से जाम लगे होने के कारण छोटे वाहन चालक और रोडवेज बस वाले वाहनों को अन्य वैकल्पिक मार्गो से जाना सुगम समझ रहे है। शनिवार शाम से लगा जाम रविवार पूरा दिन और पूरी रात लगा रहा। आलम यह रहा कि सोमवार की दोपहर तक भी हाईवे पर जाम की स्थिति बनी हुई है। शनिवार को हाईवे पर एक ट्रक खराब होने से जाम लगा था। यह जाम ऐसा लगा कि 48 घंटे तक हाइवे पर जाम के हालात बने रहे। सोमवार सुबह तक हाईवे पर करीब 8 किलोमीटर लंबा जाम था। वाहन हाईवे पर रेंग रहे थे। कटरा पर निर्माणाधीन पुल के दोनों तरफ निकास के लिए सर्विस रोड बनाई गई है। बारिश के कारण उन सर्विस रोडों की स्थिति ऐसी है कि उन पर एक एक एक फीट गहरे गड्ढे हो गए हैं। जिस कारण हाइवे पर वाहन बहुत ही धीमी गति से पार होते हैं। जिस कारण हाईवे पर लंबा जाम लग जाता है। हुलासनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास भी हाईवे की स्थति अच्छी नहीं है। गड्ढों के कारण वाहनों का निकलना मुश्किल है। उसके बाद वाहनों को फाटक से भी पार पाना होता है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।