रेलवे ने माल लदान से कमाए 118.07 करोड़, हुआ इजाफा

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत के कुशल नेतृत्व में मंडल की बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट टीम द्वारा विभिन्न आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति देश के विभिन्न गंतव्यों को करने के लिए प्रतिबद्ध है। मंडल को विभिन्न वस्तुओं का लदान रेल परिवहन सुविधा की ओर आकर्षित करने में भारी सफलता मिली है। मंडल को वर्ष 2020-21 के माह दिसम्बर के अंत तक 9.14 लाख टन माल लदान करने में सफलता मिली, जोकि विगत वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 5.90 प्रतिशत अधिक है। माल लदान से आय में भी मंडल को आशातीत वृद्धि प्राप्त हुई है। माह दिसम्बर, 2020 के अंत तक मंडल को माल लदान से रु. 118.07 करोड़ की आय हुई। जोकि पिछले वर्ष के माह दिसम्बर में हुई आय की तुलना में 19.37 प्रतिशत अधिक है। इसके अतिरिक्त इज्जतनगर मंडल ने 100 एनएमजी से अधिक रेकों लदान किया। पार्सल लदान के क्षेत्र में भी माह दिसम्बर, 2020 में मंडल ने रु. 47.69 लाख की आय अर्जित करने में सफलता प्राप्त की। विदित हो कि यह सफलता मंडल पर नए यातायात यथा मक्का स्टार्च, मोलासिस, आलू, बाजरा आदि के लदान को रेल परिवहन पर लाने पर अर्जित हुई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।