राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ ग्रूप सी का समस्तीपुर शाखा का अधिवेशन हुआ सम्पन्न

समस्तीपुर/ बिहार- राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ ग्रूप सी का समस्तीपुर शाखा का अधिवेशन रविवार को समस्तीपुर डाक प्रमंडल कार्यालय परिसर में हुआ जिसमें डाक कर्मियों से जुडे़ कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर संघ के नेताओं ने अपनी बात रखी। इस क्रम में 1 अप्रैल 2016 से लेकर 31 मार्च 2018 तक के प्रमंडलीय संघ के क्रियाक्लापों से संबंधित प्रतिवेदन पेश किया गया जिसपर चर्चा के बाद अधिवेशन में पारित किया गया।
साथ ही संघ के आय व व्यय का लेखा जोखा कोषाध्यक्ष के द्वारा सदन में पेश किया गया। अगले सत्र के लिए कार्यक्रम व बजट पेश किया गया। अधिवेशन में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन भी किया गया। इसके तहत अध्यक्ष गंगेश रजक को बनाया गया। उपाध्यक्ष पद पर यशवंत कुमार सिंह, राघवेन्द्र राय तथा अशोक पासवान चयनित किए गए। सहायक सचिव पद पर रामनंदन रजक, सुशील कुमार गिरि, अवधेश राय और विपिन कुमार चुने गए। कोषाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार चौधरी, सहायक कोषाध्यक्ष पद पर मिथिलेश कुमार, मुकेश कुमार कर्ण, संगठन सचिव पद पर संतोष कुमार, प्रियंका कुमारी, प्रवीण कुमार, सुरेश साहु चुने गए।

आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ, समस्तीपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।