राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और विशेषज्ञों ने रखे बेबाक विचार, सभी पैनलिस्ट हुए सम्मानित
बरेली। आध्यात्मिक दर्पण डिजिटल न्यूज़ चैनल द्वारा रविवार को लायंस विद्या मंदिर, सिविल लाइंस, बरेली में “हे राम! राम मंदिर चढ़ावे की चोरी – सबकी अपनी-अपनी थ्योरी” विषय पर प्रथम आउटडोर एक घंटे के मेगा लाइव शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी के मामले, आस्था, पारदर्शिता और जवाबदेही जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर खुलकर चर्चा हुई।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं संयोजन आध्यात्मिक दर्पण डिजिटल न्यूज़ चैनल के संपादक-इन-चीफ आशीष जौहरी ने किया। उन्होंने सभी पैनलिस्टों के साथ निष्पक्ष एवं तथ्यपरक चर्चा का संचालन करते हुए विभिन्न पहलुओं पर सवाल उठाए।
मुख्य पैनल में कांग्रेस पार्टी से के. बी. त्रिपाठी, समाजवादी पार्टी से राजेश अग्रवाल एवं मयंक शुक्ला ‘मोंटी’, भारतीय जनता पार्टी से अतुल कपूर, राजनीतिक विशेषज्ञ अंकुर सक्सेना, पंजाबी सभा महिला इकाई की अध्यक्ष मनीषा आहूजा तथा अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना ने अपने-अपने विचार रखे। सभी वक्ताओं ने विषय के विभिन्न पहलुओं पर अपने तर्क प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में श्रीमती सुमन रानी, लायंस विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या श्रीमती वैशाली जौहरी, नीति सिंह, अन्तेश, आभा सक्सेना, दीपाली सक्सेना तथा सचिन श्याम भारतीय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा यथार्थ सिंह, रोहित राकेश, सौरभ सिंह चौहान, अंकित सक्सेना, अभिषेक सिंह, मयंक गुप्ता, सुरजीत कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं पत्रकारों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम के अंत में आध्यात्मिक गुरु डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने सभी पैनलिस्टों एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उपस्थित अतिथियों ने इस तरह के सार्थक और तथ्यपरक संवाद को समाज के लिए आवश्यक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया।
अंत में संपादक-इन-चीफ आशीष जौहरी ने सभी अतिथियों, दर्शकों, पत्रकार बंधुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आध्यात्मिक दर्पण आगे भी आस्था, समाज और राष्ट्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर निष्पक्ष एवं जनहितकारी संवाद आयोजित करता रहेगा।
