युवा समाजसेवियों के सम्मान में आयोजित हुआ भव्य समारोह, समाज सेवा के लिए किया गया प्रेरित

बरेली। युवा समाजसेवी एवं भाजपा नेता ईशान ईशू द्वारा मिनी बाइपास स्थित रामेश्वरम फूड प्लाजा में स्थानीय समाजसेवी युवाओं के सम्मान एवं सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में उत्कृष्ट कार्य कर रहे युवाओं को सम्मानित करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर सामाजिक विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था।

कार्यक्रम में समाज सेवा, जनहित और युवा नेतृत्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के विकास में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।

सम्मान समारोह के उपरांत सभी अतिथियों एवं युवाओं के लिए सहभोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने सहभागिता कर आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री अनिल सक्सेना, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रशांत पटेल, युवा नेता बिक्की भारतौल, दीपक सक्सेना, अनुराग सक्सेना पत्रकार, विशाल मल्होत्रा, अनिल पाटिल, अभिषेक शर्मा, आकाश सक्सेनाछत्रपाल दिवाकर सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं युवा समाजसेवी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *