यूपी पुलिस की भर्ती के परिणाम में लड़कियों में टॉप हरदोई की अंतिमा सिंह: परिवार में खुशी का माहौल

*अंतिमा की एक बड़ी बहन पहले ही पुलिस में भर्ती हो चुकी है

हरदोई — उत्तर प्रदेश पुलिस की 49568 पदों पर सीधी भर्ती के जारी हुए परिणामों में लड़कियों की मेरिट लिस्ट में हरदोई की अंतिमा सिंह ने पहला स्थान पाया है। लड़कियों की मेरिट लिस्ट में पहला स्थान मिलने पर अंतिमा के घर में खुशी का माहौल है। हालांकि खुशी के इस मौके पर अंतिमा अपनी डीएलएड की पढ़ाई के कारण हरदोई से बाहर है लेकिन अंतिमा के मेरिट लिस्ट में पहला स्थान मिलने पर परिवार में खुशी का माहौल है।

हरदोई के कोतवाली शहर के बोर्डिंग हाउस मोहल्ले में रहने वाले किसान खेती के काम से जुड़े हुए सुनील सिंह की दो बेटी और दो बेटो में तीसरे नंबर की अंतिमा सिंह ने आज उत्तर प्रदेश पुलिस की सीधी भर्ती के जारी अंतिम परिणामों में लड़कियों की मेरिट लिस्ट में पहला स्थान प्राप्त किया है। पुलिस भर्ती की लड़कियों की मेरिट लिस्ट में पहला स्थान प्राप्त करने पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। अंतिमा की एक बड़ी बहन पहले ही पुलिस में भर्ती हो चुकी है पुलिस विभाग में पदों के लिए आज जारी हुए परिणामों में लड़कियों के मेरिट लिस्ट में अंतिम को पहला स्थान मिला है। परिवार वालों के मुताबिक अंतिम शुरवात से ही पढ़ने में बहुत तेज थी और वह देश के लिए सेवा करे ऐसे जॉब में जाने का मन बनाये थे।इसलिए उसने अपनी बड़ी बहन की तरह पुलिस में भर्ती होने का फार्म भरा और पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के बाद शैक्षिक व अन्य अभिलेखों की जांच और फिजिकल फिटनेस की परीक्षा पास करने के बाद आज जारी हुए परिणामों में लड़कियों के मेरिट लिस्ट में पहला स्थान पाया है ।

– हरदोई से आशीष सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।