बैंक कर्मियों ने किया जोरदार प्रदर्शन, सप्ताह मे पांच दिन काम की मांग पर अड़े बैंककर्मी

बरेली। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की तरफ से शुक्रवार को देशव्यापी हड़ताल के तहत बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने सिविल लाइंस स्थित इंडियन बैंक के बाहर जोरदार प्रदर्शन करते हुए विरोध सभा आयोजित की। नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के दौरान पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने, पीएलआई की विसंगतियां दूर करने, द्विपक्षीय समझौते की भावना का सम्मान करने, पेंशन अपडेशन, पुरानी पेंशन बहाली, हेल्थ इंश्योरेंस पर जीएसटी कम करने और बेहतर ग्राहक सेवा के लिए बैंकों में पर्याप्त भर्ती की मांग प्रमुखता से उठाई गई। यूनाइटेड फोरम के जिला संयोजक नवींद्र कुमार ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह को लेकर पहले बनी सहमति को लागू नहीं किया जाना सरकार के अड़ियल रवैये को दिखाता है। बातचीत से समाधान नहीं निकलने के कारण बैंक कर्मचारी हड़ताल को मजबूर हुए। देशभर में करीब आठ लाख बैंक अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर हैं। अगर सरकार ने मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया तो 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय हड़ताल और 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। यूनाइटेड फोरम के अध्यक्ष पीके माहेश्वरी ने सरकार को हठधर्मिता छोड़कर सकारात्मक बातचीत से समाधान करने को कहा। फोरम के उपाध्यक्ष ओपी बढ़ेरा, संतोष तिवारी ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान रश्मि शर्मा, अश्विन आर्य, जिला मंत्री संजीव मेहरोत्रा, पुनीत टंडन, जगन्नाथ, सुनीत भटनागर, बीडी सिंह, संजीव अग्रवाल, आशीष शुक्ला, चरण सिंह यादव, विकास कुमार, शैलेंद्र कश्यप, भूपेंद्र कुमार, मुनीश बाबू, अरुण कुमार, अमित कुमार, महेंद्र यादव, प्रवीण, अनुज, पूजा जोशी और पूजा कौशल आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *