बरेली के बेटे को बड़ी जिम्मेदारी, ईशान ग्वाल बने उत्तर प्रदेश ताइक्वान्डो संघ के अध्यक्ष

* पिता की विरासत, बेटे के हाथ, खेल जगत में ईशान ग्वाल की नई पारी शुरू

बरेली-  बरेली से खेल जगत और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। फरीदपुर के दिवंगत भाजपा विधायक स्व डॉ. प्रो. श्यामबिहारी लाल के पुत्र ईशान ग्वाल को उत्तर प्रदेश ताइक्वान्डो संघ का मनोनीत अध्यक्ष बनाया गया है। यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी चुनौती भी मानी जा रही है।

उत्तर प्रदेश ताइक्वान्डो संघ के महासचिव अनिल कुमार ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपते हुए विश्वास जताया कि ईशान ग्वाल अपने पिता के जनसेवा और खेल प्रोत्साहन के मिशन को नई दिशा देंगे।

पदभार मिलने के बाद ईशान ग्वाल ने इसे भावनात्मक पल बताते हुए कहा कि वह इस जिम्मेदारी को अपने पिता के अधूरे सपनों को पूरा करने का अवसर मानते हैं। उन्होंने प्रदेश के हर जिले, विशेषकर ग्रामीण और वंचित क्षेत्रों के बच्चों तक निःशुल्क ताइक्वान्डो प्रशिक्षण पहुंचाने, खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देने और संघ को पारदर्शी तथा खिलाड़ी-केंद्रित बनाने का संकल्प दोहराया।

ईशान ग्वाल ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि अपने पिता के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए ताइक्वांडो संगठन के लिए एक भवन और जिन प्रतिभागियों ने प्रदेश स्तर पर अच्छा प्रदर्शन किया है उनको मैं मुख्यमंत्री से मिलवाने की कोशिश करूंगा

इससे ताइक्वान्डो खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। अब सभी की नजर इस बात पर रहेगी कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ताइक्वान्डो नई उपलब्धियों की ओर कितना तेज़ी से बढ़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *