मॉडल प्राइमरी स्कूल उनासी में मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस: हॉकी के जादूगर ध्यान चंद को किया याद

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी।कस्वे के रामपुर रोड स्थित मॉडल प्राइमरी स्कूल उनासी में हॉकी के जादूगर स्व. मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रुप में मनाया गया।इस मौके पर प्रधानाध्यापिका ज्योति और सहायक अध्यापिका नर्मता वर्मा ने मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियां बताई।शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग द्वारा प्राइमरी वर्ग के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।इस दौरान विभिन्न खेल प्रतिभाओं पर आधारित समूह नृत्य तथा सामूहिक सूर्य नमस्कार का प्रदर्शन आकर्षण के केंद्र रहे।सभी कार्यक्रमों में बच्चों ने बढ़-चढक़र प्रतिभाग किया।फिट इण्डिया कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम विद्यालय स्टाफ एवं 99 बच्चों ने फिटनेस की शपथ ली और संतुलित आहार व योग को नियमित जीवन शैली में अपनाने का प्रण भी किया।हयूमन पिरामिड बनाए व कलाकृतियों से योगा बनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।जहाँ कक्षा 2 की गणित दौड़ में अमित,अरविंद,कुसुम व मधु विजय रहे।वहीं कक्षा एक की रस्सा कसी प्रतियोगिता में मोहित,किशन,संजीव व रोहित विजयी रहे।अंत में स्पोटर्स क्विज कंपटीशन हुआ।जिसमें कक्षा 5 की छात्रा पूजा ने अधिकतम सही उत्तर दिए।सभी बच्चो को पुरस्कार वितरित कर राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएँ दी गयीं।इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ प्रधानाध्यापिका डॉ ज्योति कुमारी, नम्रता वर्मा,अशोक कुमार,निताशा सक्सेना, मोनिका मिश्रा,सुनीता वर्मा आदि ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

– बरेली से सौरभ पाठक की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।