मुगलसराय जंक्शन का नाम बदलेगा जाने का सपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

मुगलसराय- जंक्शन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय किए जाने के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को नगर स्थित कार्यालय के समीप जीटी रोड पर जमकर नारेबाजी की। वहीं सीएम के कार्यक्रम का विरोध करने को रेलवे स्टेशन की तरफ जाने का प्रयास करने लगे।
इस दौरान पुलिस से कार्यकर्ताओ की नोकझोक हुई। अंत में कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोकने को पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। वहीं आंसू गैस के गोले दागकर किसी तरह सपाइयों को नियंत्रित किया। लाठीचार्ज में पांच कार्यकर्ताओं को चोट आई।
कार्यकर्ता रविवार को कार्यालय पर छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाने को इकट्ठा हुए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कार्यकर्ता जीटी रोड पर आ गए।इसके बाद जंक्शन का नाम बदल जाने के विरोध में नारेबाजी करने लगे। वहीं सीएम के कार्यक्रम का विरोध करने को आगे बढने लगे। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस कर्मियों को धक्का देकर कार्यकर्ता आगे बढ़ गए। इस पर पुलिस और पीएसी के जवानों ने लाठीचार्ज कर दिया। वहीं आंसू गैस के गोले दागकर खदेड़ा।

रिपोर्ट-:सुनील विश्राम चंदौली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।