मीरगंज क्षेत्र के दर्जनों गांवों में घूमे कांग्रेस की किसान संदेश पदयात्रा

बरेली/मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के 136वे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय किसान संदेश पद यात्रा मंगलवार को दूसरे दिन मीरगंज क्षेत्र के दर्जनों गांवों मे घूमी। नगर पंचायत मीरगंज के चेयरमैन के कैंप कार्यालय पर सुबह 11 बजे जिला कांग्रेस अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने हरी झंडी दिखाकर 14 किलोमीटर लंबी पदयात्रा की शुरुआत की। यहां अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि कांग्रेश हमेशा ही आगे बढ़कर सभी के सम्मान में खड़ी हुई है। मीरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष और कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इलियास अंसारी ने कहा कि कांग्रेस ने पंचायतीराज लाकर जनता के अधिकार को मजबूत किया है। जिला सचिव डॉ मुदित प्रताप सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कांग्रेस की रीति नीति सिद्धांतों पर चलकर देश को परमाणु संपन्न तो बनाया ही साथ ही हरित क्रांति बैंकों के राष्ट्रीयकरण जैसे बड़े फैसले लेकर भारत को दुनिया के अग्रणी देशों की श्रेणी में लाने की शुरुआत की। किसान सम्मान पद यात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई नगरिया कल्याणपुर पहुंची। यहां पर एक नुक्कड़ सभा भी हुई। नगरिया सादात में पदयात्रा का फूल वर्षा कर स्वागत किया गया। क्षेत्र के गांव कुल्छा, नोसेना में भी नुक्कड़ सभाएं हुई। इसके बाद पदयात्रा फतेहगंज पश्चिमी ब्लाक के गांव अग्रास, सोरहा, बकैनिया, विक्रमपुर, लाल कुआं, रहपुरा जागीर, मीरापुर पनवडिया, भोलापुर आदि गांवों में घूमी और नुक्कड़ सभाएं की। इस अवसर पर इंजीनियर अनीस खान, हाजी अली बहादुर, जुनैद हसन एडवोकेट, मुराद बेग एडवोकेट, वसीम अकरम, रामपाल माली, केहरी सिंह मौर्य, पाकीजा खान, मोहन लाल आर्य, मनोज शर्मा, तरुन सिंह, डॉ हनीफ अंसारी, अकरम सैफी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।