जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया तो खिल गए चेहरे

बरेली। शांति जन कल्याण मिशन ट्रस्ट के द्वारा 20 दिसंबर से कंबल वितरण का कार्यक्रम शुरू हुआ जो ट्रस्ट परिवार संकल्प के अंतर्गत अनवरत चलेगा। अब तक ट्रस्ट परिवार लगभग 500 कंबल वितरण कर चुका है। उसी कड़ी मे मंगलवार को शांति जन कल्याण मिशन ट्रस्ट के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल कृष्ण ठाकुर महाराज एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष रजनीश सक्सेना के नेतृत्व में बाबा श्री अलखनाथ मंदिर पर कंबल वितरण का कार्यक्रम किया। बरेली के विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किए तो उनके चेहरे खिल गए। परिवार का संकल्प नर सेवा नारायण सेवा से प्रारंभ हुई है। उसके तत्वाधान में विगत 3 वर्षों से कार्य होता चला आ रहा है। साथ ही अन्य सामाजिक कार्यों के द्वारा ट्रस्ट परिवार जनहित के कार्य निरंतर करता रहता है। वर्तमान मे शांति जन कल्याण मिशन ट्रस्ट के तत्वाधान में बरेली मे श्री हृदय बिहारी मंदिर व गौशाला का निर्माण कार्य चल रहा है जो बरेली के एक दिव्य रूप में प्रकट होगा। अग्रिम कार्यों में ट्रस्ट परिवार अपनी शाखाओं को फैलाते हुए अति शीघ्र समितियों का गठन करने जा रहा है। कंबल वितरण के अवसर पर सचिव सुभाष शर्मा, कोषाध्यक्ष दीपक जोशी, अरुण वर्मा, सुनील गुप्ता, विकास राठौर, राजीव पांडे, मनोज महिला मंडल की सदस्य पूजा शर्मा, रुचि पांडे आदि का पूर्ण सहयोग रहा। संचालन कोषाध्यक्ष दीपक जोशी ने किया। अन्त मे सचिव सुभाष शर्मा ने आभार व्यक्त किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।